[2023] ELSS Mutual Fund क्या होता है ? | ELSS Details in Hindi
31 मार्च को फाइनेंसियल ईयर 2022-2023 समाप्ती हो चुकी है। 1 अप्रैल से आप सभी इनकम टैक्स पेयर एक नए फाइनेंसियल ईयर में प्रवेश कर चुके हैं। वे सभी लोग जिनको पिछले फाइनेंसियल ईयर में भारी TAX भरना पड़ा है उनके लिए ये आर्टिकल बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। Mutual Fund तो आज के समय में सभी जानते ही होंगे। आज हम आपको बताने चल रहे हैं TAX बचाने वाले ऐसे ही एक Mutual Fund के बारे में। हम बात कर रहे हैं Tax Saving Mutual Fund ELSS Scheme के बारे में। ELSS Mutual Fund क्या होता है। आप ELSS Scheme के जरिये कैसे कर सकते हैं टैक्स सेविंग? आर्टिकल पूरा पढ़िए और करिए फाइनेंसियल 2023-24 की तैयारी।
ELSS क्या होता है ? | What is Tax Saving Mutual Fund
भारत में कई प्रकार की स्कीम मौजूद है जिनके जरिये आपको TAX में रिबेट मिलती है। ELSS भी इसी प्रकार की एक म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम है जिसको Equity Linked Saving Scheme, ELSS के नाम से जानते हैं। इसे समझना थोड़ा सा मुश्किल है। हमने आपको इस आर्टिकल में सरल शब्दों में आपको समझने की कोसिस की है कि टैक्स सेविंग म्यूच्यूअल फण्ड यानि की ELSS क्या होता है? What is Tax Saving Mutual Fund.
यह भी पढ़ें - Mutual Fund क्या होता है ? जानिए विस्तार से
जैसा की आप जानते हैं म्यूच्यूअल फण्ड के जरिये फण्ड मैनेजर आपका पैसा इक्विटी मार्केट में निवेश करते हैं। उसी तरह ELSS Tax Saving Scheme में अधिकांश हिस्सा , अमूमन 65% से अधिक, शेयरों (equity) में और इक्विटी लिंक्ड सिक्योरिटीज मेें निवेश किया जाता है। बाकि बचा हुआ 35% fixed-income securities में निवेश किया जाता है। ELSS स्कीम के जरिये निवेशक को सरकार Section 80C के तहत Tax में छूट प्रदान करती है। इन्ही वजह से ELSS म्यूच्यूअल फण्ड को Tax सेविंग स्कीम म्यूच्यूअल फण्ड कहा जाता है।
सेक्शन 80 C के तहत एक साल के दौरान 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर सरकार टैक्स छूट देती है। कई तरह की अन्य योजना जैसे की EPF, PPF, NSC, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, जीवन बीमा LIC आदि हैं।
ELSS Tax Saving Scheme की विशेषताएं :
निवेशक को ELSS Tax सेविंग म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम में निवेश करने से पहले इनकी कुछ विशेष्ताओं के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जो हैं –
- ELSS Tax Saving म्यूच्यूअल फण्ड में किया गया निवेश 3 साल के लिए Lock-in रहता है। यानि की 1 अप्रैल 2023 को किया गया निवेश 1 अप्रैल 2026 तक लॉक रहेगा।
- ELSS Tax सेविंग म्यूच्यूअल फण्ड भी आम म्यूच्यूअल फण्ड की तरह ही शेयर बाजार में लिस्टेड कम्पनीज में निवेश करते हैं।
- ELSS म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश की शुरुवात आप मात्र 500 रुपये से कर सकते हैं और अधिकतम 1 फाइनेंसियल ईयर में 1.5 लाख तक ही कर सकते हैं।
- आप ELSS Tax Saving Scheme में SIP के जरिये और Lumsum, दोनों माध्यमों से निवेश करके Tax छूट का लैह उठा सकते हैं।
ELSS Tax Saving स्कीम में निवेश के जोखिम ?
जैसा की आप सभी को अब यह पता चल गया है की ELSS Tax Saving Scheme में किया गया निवेश शेयर बाजार या इक्विटी में किया जाता है। शेयर बाजार में छोटी अवधि के लिए किया गया कोई भी निवेश जोखिम भरा माना जाता है। इसीलिए नए निवेशकों को यह सलह दी जाती है की म्यूच्यूअल फण्ड ,चाहे वो ELSS हो या न हो , उसमे कम से कम न्यूनतम 5 साल के लिए निवेश में जरूर बने रहें।
ELSS Tax Saving Mutual Fund से कैसे है बेहतर कमाई की संभावना
जैसा आप सभी जानते हैं की , किसी देश की उन्नति का रास्ता उसमे बढ़ती हुई इंडस्ट्री से खुलता है। शेयर मार्केट डायरेक्ट निवेश हो या फिर म्यूच्यूअल फण्ड के जरिये ,यह आपको देश की इन बड़ी बड़ी इंडस्ट्री से जोड़ देता है। जब ये इंडस्ट्री ग्रो करती हैं तो वे साथ में निवेशको को भी अच्छा रिटर्न देतीं है जिससे उनके निवेश पर उन्हें मुनाफा होता है। आप नहीं जानते हों कि 1980 से लेकर आज तक शेयर बाजार ने 15% सालाना का औसतन रिटर्न दिया है। चूंकि आपका टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड भी शेयरों में ही निवेश करता है इसलिए इसमें से भी सबसे ज्यादा पैसा बनने की संभावना है। पिछले 15 साल में इन funds ने average 21% सालाना का return दिया है और वहीँ हम अगर ELSS Tax Saving स्कीम की बात करें तो 15 साल में इन funds ने average 21% सालाना का return दिया है। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको Tax Saving करने के साथ साथ आप अच्छी कमाई भी कर सकें तो टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड यानी ELSS में निवेश जरूर करें।
ELSS Tax saving Scheme में निवेश कैसे करें ?
ELSS म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने के लिए आपको किसी अच्छे ब्रोकर के जरिये Demat Account ओपन कराना होगा। कुछ फेमस डिस्काउंट ब्रोकर हैं Zerodha,Grow,Upstox ,ETMoney आदि या फिर आप सीधे अलग अलग AMC में अपना खाता और KYC करके ELSS Mutual Fund में SIP या फिर Lumpsum के जरिये निवेश कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Demat Account कैसे खोलें?
अपने लिए Best ELSS Fund कैसे चुनु?
नए निवेशकों के लिए यह सबसे बड़ा सवाल होता है। बात हो अपने लिए पहला स्टॉक कैसे चुने या फिर अपने लिए सबसे अच्छा TAX Saving ELSS Mutual Fund चुनने की , हमें निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –
- ऐसी ELSS Tax स्कीम ही चुने जिनको लांच हुए न्यूनतम 5 साल या उससे अधिक समय हुआ हो।
- उन स्कीमो को चुने जिन्होंने पिछले 3 से 5 साल की अवधि में 12% या उससे ज्यादा का रिटर्न दिया हो।
- हमेसा उन म्यूच्यूअल फंड्स स्कीम को ही चुने जिनका एक्सपेंस रेश्यो 1 से कम हो।
Tax Saving के लिए कुछ बेहतरीन ELSS Mutual Fund List 2023
ईएलएसएस फंड्स का 5 साल का रोलिंग रिटर्न (%) | |||
योजना का नाम | औसत | अधिकतम | मिन |
मिराए एसेट टैक्स सेवर फंड | 20.87 | 22.93 | 18.18 |
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | 18.45 | 26.96 | 3.42 |
आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज (ईएलएसएस) फंड | 15.72 | 23.71 | -2.25 |
इंवेसको इंडिया टैक्स प्लान | 15.14 | 25.07 | 1.66 |
पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड | 14.60 | 17.97 | 10.98 |
डीएसपी टैक्स सेवर फंड | 14.49 | 23.52 | -0.14 |
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (टैक्स सेविंग) | 14.11 | 26.97 | -0.53 |
केनरा रोब इक्विटी टैक्स सेवर फंड | 13.94 | 24.81 | 1.45 |
फ्रैंकलिन इंडिया टैक्सशील्ड | 13.76 | 23.17 | -2.47 |
टाटा इंडिया कर बचत कोष | 13.76 | 23.45 | -0.27 |
Source: ETMoney
निष्कर्ष :
आशा करता हूँ आप सभी की ELSS Tax Saving Scheme क्या होता है की जानकारी मिल गई होगी। आप सभी से अनुरोध है कि निवेश करने से पहले उसके जोखिम के बारे में अवश्य जानकारी लें।