VPF Kya Hota Hai In Hindi | 2023 Me VPF Khata Kaise Kholen

जैसा कि आप सभी जानते है कि प्राइवेट कर्मचारियों को EPF खाता के साथ ही साथ VPF अकाउंट भी खुलवाने की सुविधा दी जाती है। VPF की सहायता से आप अपने PF खाते में अधिक पैसे जमा करने के बारे में सोच सकते हैं और इससे आप रिटायर होने तक एक अच्छी खासी रकम इकठ्ठा कर सकते हैं। जैसे सरकार के माध्यम से EPF खाते पर इंटरेस्ट और टैक्स की छूट रहती है ठीक उसी प्रकार VPF खाते पर भी टैक्स और ब्याज पर छूट की सुविधा उपलब्ध रहती है।परंतु, देखा जाए तो कई कर्मचारियों को इसके बारे में पता ही नहीं है। क्योंकि वे केवल EPF के मुताबिक ही अपनी सेविंग करते है। तो क्या आपके मन में भी VPF को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, यदि हां तो आपको हमारे लेख को अंत तक पढ़ने की आवश्यकता होगी। क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को VPF Kya Hota Hai, 2023 में VPF Khata Kaise Kholen से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।

VPF Full Form 

VPF का फुल होता है Voluntary Provident Fund 

वीपीएफ क्या हैं | What is VPF In Hindi

क्या आप जानते है कि VPF क्या होता है, यदि नहीं तो सबसे पहले तो आपको बता दूं कि VPF का फुल फॉर्म Voluntary Provident Fund होता है। वही यदि हम इसके हिंदी अर्थ के बारे में बात करें, तो इसका अर्थ होता है स्वैच्छिक भविष्य निधि या कोष। हमारे EPF खाते में हमारे वेतन से 12 प्रतिशत जमा होता है। दरअसल, उतना ही पैसा कंपनी भी मिलाकर किस्त भर्ती है।अब EPF खाताधारक को तो यही पता होगा। लेकिन आपको जानकारी दे दूं कि अगर आप इससे भी ज्यादा पैसा जमा करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप चाहें तो PF खाता ओपन कर सकते हैं। दरअसल, इस अतिरिक्त पैसे को जो आप अपने PF खाते में जमा करेंगे, वो मुख्य तौर पर आपके VPF के जरिए होता है।

VPF पर कितना ब्याज प्राप्त होता है?

दरअसल, एक बात क्लियर है की जितना आप सभी को EPF पर इंटरेस्ट प्राप्त होता है, ठीक उतना ही आपको VPF पर भी इंटरेस्ट प्राप्त होता है। प्रति वर्ष वित्त वर्ष के लास्ट में, सरकार के माध्यम से EPF और VPF की इंटरेस्ट रेट घोषित किया जाता हैं मीडिया रिपोर्ट की माने तो सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8.10 प्रतिशत इंटरेस्ट प्रदान करने का एलान किया गया है। एक बात नोटिस की गई पीछे 10 सालों में EPF और VPF पर इसी इंटरेस्ट रेट को प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें : PPF Account क्या है और क्यों है फायदेमंद? PPF Account कैसे और कहाँ खुलवाएं

VPF में इन्वेस्ट करने के लाभ

क्या आप भी VPF अकाउंट खुलवाना चाहते है, यदि हां तो उससे पहले आपको इसके सभी लाभ के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए बिना समय गंवाए इसके सभी लाभ के बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

  • EPF की तरह VPF में भी आपको सेम इंटरेस्ट प्रदान किया जाता है।
  • इसके साथ ही आपको VPF पर इनकम टैक्स पर भी काफी छूट प्रदान किया जाता है।
  • EPF की तरह ही इसमें भी आपको किए जाने वाले इन्वेस्टमेंट, प्राप्त होने वाली इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर प्राप्त होना इत्यादि सब पर टैक्स मुफ्त प्राप्त होगा।
  • VPF अकाउंट की जानकारी भी आपको ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
  • आप ऑनलाइन क्लेम कर सकते है अगर आपको पैसे निकालने है, तो।
  • यही नहीं VPF अकाउंट खुलवाने के और भी कई लाभ है।
VPF अकाउंट कैसे खोलें | How To Open VPF Account in Hindi

क्या आप भी VPF अकाउंट खोलना चाहते है, यदि हां तो उसके लिए आपको क्या करना चाहिए इससे जुड़ी जानकारी स्टेप्स के जरिए बताया गया है। तो यदि आप भी VPF Account खोलना चाहते हैं, तो नीचे के स्टेप्स को फॉलो जरूर करें। जो कि इस प्रकार है

  • सबसे पहले तो आपको VPF खाते खोलने के लिए अपनी कंपनी के HR विभाग से संपर्क करने की आवश्यकता होगी।
  • फिर आपको HR विभाग में जाकर VPF अकाउंट ओपन करने के लिए निवेदन करना होगा।
  • जिसके पश्चात कुछ प्रोसेस को पूरा करके आप इसमें अपनी वेतन से पैसे कटवाना शुरू कर सकते हैं।
  • ध्यान रहें VPF अकाउंट ओपन होने के 5 वर्ष तक आपको इसमें पैसे जमा करते रहने की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़ें : [2022-2023] NPS योजना क्या है और इसके फायदे क्या-क्या हैं ?
VPF अकाउंट का पैसा किन परिस्थितियों में निकाला जा सकता है?

क्या आप भी VPF अकाउंट का पैसा निकालना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको यह पता होना जरूरी होता है कि EPF की तरह VPF अकाउंट का पैसा भी रिटायरमेंट के बाद ही निकाल कर सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी परिस्थिति हो सकते है, जिसमें आप पैसे निकालने के बारे में सोच सकते हैं। तो चलिए बिना समय गंवाए जानते है की किन परिस्थितियों में VPF का पैसा निकाला जा सकता है। जो कि इस प्रकार है

  • यदि आपके परिवार में कोई मेंबर काफी बीमार है और उसके इलाज के लिए आपको पैसे की आवश्यकता है, तो ऐसे में आप चाहे तो VPF अकाउंट से पैसे निकालने के बारे में सोच सकते हैं।
  • इसके साथ ही अगर आप अपने बच्चे की उच्च शिक्षा या फिर बच्ची की शादी इत्यादि के लिए पैसे निकालना चाहते है, तो VPF अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।
  • घर बनाने हेतु यदि आप जमीन खरीदना चाहते हैं या फिर मकान खरा करना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप VPF अकाउंट का पैसा इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

FAQ

Q1. वर्तमान में VPF पर कितना इंटरेस्ट मिलता है?
A: जानकारी के मुताबिक, वर्तमान समय में VPF पर आपको 8.1 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट प्रदान करता है।

Q2. क्या VPF का पैसा निकाला जा सकता है?
A: वैसे तो नियम यही है कि VPF का पैसा रिटायरमेंट के बाद ही निकाला होता है। लेकिन जैसा कि मैंने आपको लेख में बताया है कि कुछ परिस्तिथियों में आप VPF का पैसा निकाल सकते हैं।

 

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा VPF Kya Hota Hai in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को VPF क्या है और इसका लाभ क्या क्या है इससे जुड़ी जानकारी प्रदान किया है। साथ ही अगर आपको हमारे VPF के इस पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आए, तो शेयर करना भी न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *