4 महीने में दिया 159% रिटर्न देने के बाद 3:1 बोनस शेयर दे रही कंपनी

रियल एस्टेट सेक्टर की एक मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है।

कंपनी इनवेस्टर्स को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। 

यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 शेयर बोनस के रूप में देगी।

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 15 नवंबर 2022 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है।

यह कंपनी मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड (Modis Navnirman) है।

Modis Navnirman) के शेयर 6 जुलाई 2022 को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुए हैं।

पिछले 4 महीने में मोदीज नवनिर्माण के शेयरों ने 159.4 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

6 जुलाई 2022 को बीएसई पर 188.95 रुपये के स्तर पर थे। वहीँ  2 नवंबर 2022 को बीएसई पर 7.17 पर्सेंट की तेजी के साथ 490 रुपये पर बंद हुए हैं। 

मोदीज नवनिर्माण लिमिटेड के शेयर पिछले एक महीने में करीब 60 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

3 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 307 रुपये के स्तर पर थे जोकि  2 नवंबर 2022 को 490 रुपये पर बंद हुए हैं।

पिछले 5 दिन में मोदीज नवनिर्माण के शेयरों में करीब 29 पर्सेंट का उछाल आया है।

– Market Cap: ₹ 207 Cr. – Current Price: ₹ 490 – High / Low: ₹ 500 / 184 – Debt: ₹ 0.54 Cr. – ROE: 44.9 %

Disclaimer : इस जानकारी को निवेश सलाह न समझे। निवेश करने से पहले अपनी जांच जरूर करें।