Langya virus:

क्या फिर से कोई वायरस लाएगा तबाही? जानें लक्षण और कितना खतरनाक है लांग्या वायरस संक्रमण 

Langya virus:

चीन में नए वायरस ने टेंशन बढ़ा दी है। इसका नाम है जूनोटिक वायरस, हानिपावायरस। इसे लांग्या के नाम से भी जाना जाता है। लांग्या हेंड्रा और निपाह वायरस से संबंधित है, जो बीमारी का कारण बनते हैं।

लांग्या वायरस से कैसे संक्रमित  हो रहे लोग ?

चीन के शोधकर्ताओं को बुखार आए लोगों की नियमित निगरानी के दौरान लांग्या वायरस का पता चला जो हाल ही में जानवरों के संपर्क में आए थे।

Langya virus:

कहां से आया लांग्या वायरस?

बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी एंड एपिडेमियोलॉजी के नेतृत्व में एक शोध किया गया जिसके मुताबिक, ये वायरस 2019 में पहली बार मनुष्यों में पाया गया था। शोध में पता चला कि घरेलू या जंगली जानवर वायरस का स्रोत हो सकते हैं।

लांग्या वायरस के लक्षण क्या हैं ?

वायरस से पीड़ित लोगों में लोगों में भूख ना लगना, मांसपेशियों में दर्द और उल्टी की  शिकायत हो रही है। बुखार, थकान, खांसी और सिर दर्द की शिकायत हो रही है। इनमें बुखार सबसे आम लक्षण है। 

Langya virus:

लांग्या वायरस से  बचाव  के उपाय क्या हैं ?

लांग्या वायरस से बचाव के लिए अभी किसी टीके का ईजाद नहीं हुआ है।  शोधकर्ताओं का कहना है कि वायरस बहुत घातक नहीं है। लक्षणों को हिसाब से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Langya virus: