इस होटल शेयर ने 2022 में अब तक दिया 220% का  छप्परफाड़ रिटर्न

साल 2022 शेयर मार्केट में काफी उथल पुथल भरा रहा है। 

जहाँ कुछ शेयर्स ने अपने निवेशकों के पैसे डूबा दिए हैं। 

वहीँ कुछ शेयर्स ऐसे भी हैं जिनके लिए साल 2022 किसी वरदान से कम बनकर नहीं आया है। 

आज हम ऐसे ही एक शेयर की बात करने चल रहे हैं जिसने 2022 में अबतक 220 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 

यह स्टॉक होटल इंडस्ट्री का स्टॉक है  जिसे 2020 की कोरोना के टाइम काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 

हम बात कर रहे हैं रॉयल ऑर्किड होटल्स के शेयरों की। 

इस होटल स्टॉक ने अपने निवेशकों को 2022 में अब तक छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 

3 जनवरी 2022 को रॉयल ऑर्किड होटल्स के शेयर 87.65 रुपये के स्तर पर थे।

8 अक्टूबर 2022 को BSE में इसका प्राइस 283.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

वहीँ  , होटल कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 307.70 रुपये है।

पिछले 6 महीने में रॉयल ऑर्किड होटल्स के शेयरों ने 106 पर्सेंट का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है।

शेयरों ने इस साल अब तक 224 पर्सेंट का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।