Investment

2023 STP [Systematic Transfer Plan] क्या होता है? | STP के फायदे और नुकसान क्या हैं?

क्या आप भी S T P जैसे  शब्द को पहली बार सुन रहे हैं, या फिर यदि आपने इस शब्द का नाम पहले सुना भी होगा तो S T P और S I P जैसे शब्द को सुनकर कंफ्यूज हो जाते हैं। तो आप अभी यहां पर बिल्कुल आसान भाषा में विस्तार से पढ़ने वाले हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि आपने ध्यान से पढ़ लिया तो आज के बाद आपके दिमाग में इस तरह का प्रश्न नहीं आएंगे और इसे समझने के बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करके अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। जैसे यदि आपको SIP के बारे में कुछ जानकारी होगा तो SIP में आमतौर पर एक निश्चित समय पर किस्तों में निवेश किया जाता है परंतु इस STP के बारे में आपको शायद नहीं मालूम होगा। तो आइए जानते हैं की STP क्या होता है ? एसटीपी के फायदे और नुकसान क्या हैं? और सबसे अहम् , आप STP कैसे शुरू कर सकते हैं। 

STP का Full Form क्या होता  है?

STP का Full Form Systematic Investment Plan होता है। 

STP क्या होता है? STP Kya Hota Hai Hindi Me

STP का फुल फॉर्म सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान होता है। जैसे SIP में सिस्टमैटिक ढंग से पैसा डाला जाता है, ठीक उसी प्रकार से STP में सिस्टमैटिक ढंग से पैसे को ट्रांसफर किया जाता है। यदि आप इसे पहली बार पढ़ रहे हैं तो आइए इसे बिल्कुल शुरू से आसान भाषा में समझते हैं।
तो आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं मान लिया की आपने किसी Y नाम के डेप्ट फंड में पैसा डाला हुआ है और आपको यह लगता है कि वहां से आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त हो रहा है आप इसे खोना नहीं चाहते और चाहते हैं कि से किसी Z नाम की इक्विटी फंड में भी ट्रांसफर कर दिया जाए जो कि अपने आने वाले भविष्य में ग्रो करेगा। 
तो आप इस स्थिति में Y फंड से Z फंड में पैसे को ट्रांसफर करेंगे इस पूरे पैसे को एक बार में ट्रांसफर नहीं करते हैं, बल्कि सिस्टमैटिक तरीके से प्लान करते हैं।
यह भी पढ़ें :
SIP क्या होता है ? पढ़िए और अंतर समझिए SIP और  STP में 

STP  शुरू करने से पहले इन बातों का ज़रूर ख्याल रखें 

यदि आप STP चुन रहे हैं तो निम्न बातों का ध्यान रखें :
  • पहला और दूसरा फंड दोनो एक ही म्युचल फंड कंपनी के होने चाहिए।
  • आप ICICI के फंड से HDFC में STP नहीं करा सकते हैं।
  • जब आप फंड से यूनिट को बेचेंगे तो वह  पैसा आपके बैंक अकाउंट में नहीं जाएगा बल्कि उस पैसे को आप  सीधे दूसरे फंड में निवेश करा सकते हैं।
  • STP की हर एक किस दूसरी फंड में नया निवेश बन जाता है।
  • STP ek फंड से दूसरे फंड में नियमित रूप से पैसे ट्रांसफर करने का एक तरीका है, इसलिए फंड का चुनाव बिल्कुल ढंग से करें।
  • STP के द्वारा निवेश करने पर इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अच्छा रिटर्न ही प्राप्त हो। 

STP के फायदे और नुकसान क्या क्या है? [Advantage and Disadvantage of STP]

  • High Returns – STP के द्वारा जब आप थोड़ा-थोड़ा करके सिस्टेमेटिकढंग से निवेश करते हैं तब इसमे ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।
  • Low Risk – जब आप STP के माध्यम से निवेश करते हैं तो इसमे Low Risk होता है, क्योंकि जब आप  STP के माध्यम से बाजार मे निवेश करते हैं तो इसमे थोड़ा-थोड़ा कर के पैसा बाजार मे जाता है। जिससे आपकी रिस्क काफी हद तक  कम हो जाती है।
  • Rupee Cost Averaging – आप जब भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको कुछ यूनिट अलौट की जाती हैं। ये यूनिट आपको NAV के तौर  पर अलॉट की जाती हैं।जैसे एक स्टॉक का दाम होता है ठीक उसी प्रकार, NAV एक म्यूच्यूअल फण्ड यूनिट का दाम होती हैं।
  • STP का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है की आप समय समय पर अपने फंड्स को दूसरे इफेक्टिव फण्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। 
  • STP के द्वारा आप एक निश्चित समय अंतराल (सामान्यतः एक महीना) में पैसा ट्रांसफर करते हैं जिससे आपको Rupee Cost Averaging का वास्तविक लाभ प्राप्त होता हैं। 
  • SIP की तरह STP में भी शार्ट टर्म में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। 
यह भी पढ़ें :
Mutual Fund में निवेश क्यों और कैसे करें ? आखिर होता क्या है म्यूच्यूअल फण्ड 
STP कैसे शुरू करें?
यदि आप भी STP शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन  दोनों तरीकों से शुरू कर सकते हैं।  यदि आप इसे ऑफलाइन तरीके से शुरू करना चाहते हैं तो, आपको एसटीपी का फॉर्म भर कर अपने नजदीकी म्यूचुअल फंड हाउस के ऑफिस में जाकर जमा करना होगा।  
यदि आप ऑनलाइन तरीके से STP शुरू करना चाहते हैं तो, आपने जिस प्लेटफार्म से अपने मुचल फंड में निवेश कर रखा है वहां से आप एसटीपी चालू करवा सकते हैं। आपको किस फंड में अपने पैसे ट्रांसफर करना है इंस्टॉलमेंट की राशि और STP की समय सीमा की जानकारी वहां पर देनी होती है। 
STP पर कितना tax लगता है?
यदि आपने ऊपर की बातों पर ध्यान, दिया तो अब आप समझ गए होंगे की, STP में निवेश करना एक अच्छा रणनीति हो सकता है। तो अब आपको इसपर लगने वाले Taxes के बारे में भी जान लेना चाहिए। जब आप एक फंड से दूसरे फंड में ट्रांसफर करते हैं। तो वह दूसरे फंड में जाने के बाद, वह दूसरे फंड के लिए नया निवेश बन जाता है। और पहले फंड के लिए रिडेंप्शन (Redemption) माना जाता है। आमतौर पर रिडेंप्शन Taxable होता है। मतलब इस पर आपको tax देना पड़ेगा। 
निष्कर्ष:
आशा करता हूँ कि अब आपको STP का फुल फॉर्म , STP क्या होता है? एसटीपी के फायदे और नुकसान क्या क्या हैं जैसे सवालों को जवाब मिलगये होंगे। साथ ही आपको SIP और STP में बेसिक अंतर की भी जानकारी मिल गई होगी। अगर आर्टिकल अच्छा लगे तो कृपया कँनेट बॉक्स में जरूर बताएं। 
FAQ 
Q: STP का Full Form क्या होता है ?
A: Systematic Investment Plan
Q: STP का मतलब क्या होता है?
A: STP में सिस्टमैटिक ढंग से पैसे को ट्रांसफर किया जाता है।