28 जनवरी का इतिहास | 28 January Historical Events

(आज का इतिहास Today in History on 28 January) : तारीखों से जुड़े इतिहास की जानकारी संस्करण  पर आपका स्वागत है। यहाँ केवल उन तारीखों से जुड़े इतिहास का उल्लेख किया गया है जिनके बारे में हमने कहीं न कहीं सुना है या किसी भी प्रकार की परीक्षा में आने की सम्भावना ज्यादा  है। जनवरी महीने में हुई कुछ ख़ास ऐतिहासिक एवं चुनिंदा जानकारीयों का संग्रह। साल का पहला महीना कई प्रकार के महत्वपूर्ण इतिहास की जानकारी से जुड़ा  हुआ है। आइए फिर जानते हैं जनवरी महीने  में आज के दिन Today’s History यानि 28 January को पूरे विश्व में हुई कुछ ख़ास घटनाओं के बारे में जो इतिहास में महत्व रखती हैं ।  28 जनवरी को इतिहास में क्या क्या हुआ था?  28 January History in Hindi 

28 जनवरी का इतिहास | 28 January Historical Events | इतिहास में आज

डेटा संरक्षण दिवस

1813  युनाइटेड किंगडम में 1813 में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
1819  सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1835  पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
1865  पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म हुआ।
1878  युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र ‘येल डेली न्यूज़’बना।
1878  पहला टेलीफोन एक्सचेंज अमेरिका के न्यू हेवन में बना।
1887  फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू।
1899  भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का जन्म हुआ।
1928  देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।
1930  शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्‍म हुआ था।
1932  जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
1933  चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
1937  पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्‍म हुआ था।
1939  भारतीय राजनेता प्रताप सिंह राणे का जन्म 28 जनवरी 1939 को हुआ।
1950  न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
1961  एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री बेंगलुरु में शुरू की गयी।
1962  अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल  28 जनवरी का इतिहास |  28 January History in Hindi  अच्छा लगा है और इस प्रकार के पोस्ट रोज अपने Instagram पर पाना चाहते हैं तो यहाँ Click करें।   28 जनवरी को इतिहास में क्या क्या हुआ था? इस प्रश्न का जवाब अब आसानी से आप दे सकेंगे। 

अगर आपको जानकारी अच्छी लगे कृप्या इसे नीचे दिए Social Button के द्वारा शेयर करना न भूलें। अपने सवाल Comment Box में जरूर लिख कर पूछें।