29 फरवरी का इतिहास | 29 February Historical Events

(आज 29 फरवरी का इतिहास Today in History on 29 February)

तारीखों से जुड़े इतिहास की जानकारी संस्करण  पर आपका स्वागत है। यहाँ केवल उन तारीखों से जुड़े इतिहास का उल्लेख किया गया है जिनके बारे में हमने कहीं न कहीं सुना है या इन तारीखों के इतिहास के बारे में किसी भी प्रकार की परीक्षा में आने की सम्भावना ज्यादा  है।

वे सभी विद्यार्थी जो IAS ,PCS Exam देने के लिए History की Notes Preparation करना चाहते हैं और UPSC  Examination के लिए History Notes , BANK Exam notes के लिए इतिहास की घटनाओं को एक जगह पढ़ना चाहते हैं वे हमारे इस ब्लॉग के लाल बटन को जरूर दबाएं। 

फरवरी महीने में 29 तारीख़ बहुत ही खास है क्युकी यह 4 साल में एक बार आती है। जिस साल february 29 दिन की होती है  उसे लीप ईयर कहते है और 29 फरवरी को लीप दिवस कहा जाता है।

फरवरी का महीना कई प्रकार के महत्वपूर्ण इतिहास की जानकारी से जुड़ा  हुआ है। आइए फिर जानते हैं फरवरी के  महीने  में आज यानि 29 फरवरी को इतिहास में क्या क्या घटना घटी Todays historical events in History और उससे जुडी कुछ ख़ास घटनाओं के बारे में जो इतिहास में महत्व रखती हैं । 29 फरवरी को इतिहास में क्या क्या हुआ था? 29 February History in Hindi 

29 फरवरी का इतिहास | 29 February Historical Events | आज का इतिहास क्या है ख़ास 

लीप डे 

1504 पश्चिम की अपनी चौथी यात्रा के दौरान क्रिस्टोफर कोलंबस जमैका में फंस गए। वहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को चंद्र ग्रहण से डराकर अपने दल के लिए भोजन की व्यवस्था की।
1796  अमेरिका के राष्ट्रपति ने जे की संधि के कार्यान्वयन की घोषणा की, जिससे ब्रिटेन के साथ उनके कुछ पुराने विवादों का अंत हुआ।
1856  रूस और तुर्की के बीच युद्धविराम।
1896  देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई का जन्मदिन।
1904  भरतनाट्यम की मशहूर नृत्यांगना रूक्मणी देवी अरूंडेल का जन्मदिन।
1940  हैती मैक्डेनियल ने फिल्म ‘गॉन विद द विंड’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का अकेडमी पुरस्कार जीता। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बनीं।
1952 पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करने संबंधी निर्देश पहली बार टाइम्स स्क्वेयर के 44वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे में लगाए गए।
2000 भारत सरकार ने सेना व्यय में 28.2 प्रतिशत बढ़ोतरी, अधिक आयवर्ग के लोगों पर आयकर में वृद्धि और स्थायी सरकारी नौकरियों में कटौती का ऐलान किया।
2004 अकेडमी अवार्ड्स में फिल्म ‘द लार्ड आफ द रिंग : द रिटर्न ऑफ द किंग’ ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 11 अवार्ड जीते।
2008  विदेशी मीडिया में प्रिंस हैरी की अफगानिस्तान में तैनाती की खबर लीक होने के बाद ब्रिटिश सेना ने उन्हें तत्काल वहां से वापस बुलाने का फैसला किया।
2008 पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमलावर ने पेशावर में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी और 90 से अधिक घायल।
2012 ब्रिटेन ने सीरिया में अपने राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए उन्हें वापस बुला लिया।
2016  पाकिस्तान में मुमताज कादरी को रावलपिंडी के अडियाला जेल में फांसी दे दी गई। कादरी ने पंजाब के उदारवादी गवर्नर सलमान तासीर को 2011 में इस्लामाबाद के एक बाजार में 28 गोलियां दागकर मार डाला था।

Leap Year क्या होता है और Leap Day किसे कहते हैं ?

जिस वर्ष फरवरी का महीना 29 दिन का होता हैं उसे लीप ईयर कहते हैं। प्रत्येक 4 वर्ष के अंतराल में लीप ईयर आता है। पृथ्वी सूरज का एक पूरा चक्कर 365 दिन और 6 घंटे और 48 मिनट में लगाती है। इस प्रकार हर साल 6 घंटों को जोड़ कर चौथे साल 24 घंटे का एक दिन पूरा किया जाता है और उसे लीप डे कहते हैं और उस साल को लीप ईयर। । सबसे पहले लीप ईयर की शुरुवात जूलियस सीजर ने 46 ईसा पूर्व में  की थी। 

यदि आपको जानना है कि कौन सा साल लीप ईयर है , आपको उस वर्ष को 4 से डिवाइड करना होगा। यदि वह साल पूरी तरह से भाग होजाए तो उसे लीप ईयर कहेंगे। जैसे – 2020 को 4 से भाग देने पर वह पूरी तरह से कट जाता है। अगला लीप ईयर अब 2024 में आएगा। 

यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल 29 फरवरी का  इतिहास | 29 February Today in history in Hindi अच्छा लगा है और इस प्रकार के पोस्ट रोज अपने Instagram पर पाना चाहते हैं तो यहाँ Click करें।  29 फरवरी आज का दिन इतिहास में क्यों मायने रखता है? इसकी जानकारी आपको हुई होगी। 

अगर आपको जानकारी अच्छी लगे कृप्या इसे नीचे दिए Social Button के द्वारा शेयर करना न भूलें। अपने सवाल Comment Box में जरूर लिख कर पूछें।