Health

[2022] Blood Pressure Control: ब्लड प्रेशर कम करने के 15 घरेलू उपाय

इस पोस्ट में Blood Pressure kam karne ke upay के बारे में जानेंगे और यह उपाय घरेलू नुक्से के आधार पर बताया गया है। कई बार हमारे सामने ऐसी समस्या आ जाती है की तुरंत डॉक्टर के पास नहीं जा पाते हैं तब ऐसे में ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए घरेलू उपाय को अपना कर ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।  ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय मे हम कौन सी चीजों का उपयोग करके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं इस पोस्ट Blood pressure kam karne ke upay मे बताया गया है।  यह जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।आज के समय में लोग इतना ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अपने सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसके कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। और यह समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है और इसका कारण है अनियमित दिनचर्या सही समय पर भोजन ना लेना।

कहने को तो Blood Pressure BP एक छोटी सी बीमारी है लेकिन इसका अगर सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह एक गंभीर समस्या बन सकती है।  ब्लड प्रेशर के कारण दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, हार्ट अटैक जैसी बीमारियां पैदा हो जाती हैं ब्लड प्रेशर काम हो या फिर ज्यादा दोनों ही अवस्था में यह खतरनाक होती है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपके पास दो तरीके हैं।  पहला तरीका यह है कि आप डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवाएं और दूसरा तरीका है घरेलू उपचार जिसे अपनाकर Blood pressure BP control कर सकते हैं। और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और यह शरीर की कई अन्य बीमारियों में भी लाभ पहुंचाएगा आइए अब जानते हैं Blood pressure kam karne ke upay.

हाई ब्लड प्रेशर कम करने के 15 घरेलु उपाय 

High blood pressure को कम करने के लिए घरेलू उपाय में ऐसे कई चीजों का उपयोग कर सकते हैं और यह बड़ी आसानी के साथ आपके घर में मौजूद रहता है जिनका सेवन सही तरह और नियमित करने से हम Blood pressure control कर सकते है।

नमक कम खाना चाहिए

blood pressure के मरीजों को नमक का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है इसलिए जिनको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन लोगों को नमक का उपयोग करने से बचना चाहिए। आप अपने खाने मे सेंधा नमक शामिल कर सकते है सेंधा नमक bp control करने मे मदद करता है। 

ब्राउन राइस का सेवन करें

blood pressure के मरीजों को ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए इसमें कोलेस्ट्रोल और फैट बहुत कम मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है ऐसे में blood pressure kam karne ke upay मे ब्राउन राइस का सेवन लाभदायक हो सकता है।

यह भी पढे-
Hernia kya hota hai | हर्निया क्या है? लक्षण, कारण और प्रकार

चोकर युक्त आटा का सेवन करें

ब्लड प्रेशर के मरीजों को आटे से चोकर को बिना निकाले ही उपयोग करना चाहिए साथ ही बेर्री (गेहूं और चना) का आटा से बनी रोटी को खूब चबा चबाकर खाना चाहिए। चोकर युक्त आटा Blood pressure control करने में बहुत सहायक होता है

शरीर मे खून को गाढ़ा होने से बचाए

हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण है खून का गाढ़ा हो जाना खून के गाढ़ा होने से रक्त का प्रवाह कम हो जाता है जिससे धमनियों और शिराओं में ज्यादा दबाव पड़ता है ऐसे में लहसुन का सेवन करना ब्लड प्रेशर को सही करने में बहुत लाभदायक हो सकता है यह रक्त को जमने से रोकता है और यह रक्त में कोलेस्ट्रोल ज्यादा नहीं होने देता है।

लहसुन का सेवन करें

Blood pressure kam karne ke upay में लहसुन का सेवन किया जा सकता है लहसुन में एलिसीन तत्व पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाता है और मांसपेशियों को राहत दिलाता है ब्लड प्रेशर के डायलोस्टिक और सिस्टोलिक सिस्टम में भी राहत दिलाता है इसी कारण से ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन खाली पेट लहसुन की एक कली को सीधे निगलकर पानी पी लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-
Omega 3 के फायदे और नुक्सान क्या हैं - पढ़िए 

प्याज का सेवन करें

प्याज में क्योर्सेटिन तत्व होता है यह एक ऐसा ऑक्सीडेंट फ्लेवेनॉल है जो दिल की बीमारी होने से बचाता है प्याज का प्रतिदिन यदि सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल सीमित रहता है।

दालचीनी का सेवन करें

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होता है जो ब्लड सरकुलेशन को सही रखता है दालचीनी का सेवन करने से BP control में रहता है।

आमला का सेवन करें

Blood pressureBP kam karne ke upay मे आंवले का उपयोग किया जा सकता है आमला पाचक के लिए उपयोग में लाया जाता है लेकिन यह कई प्रकार की बीमारियों में भी उपयोग किया जाता है आंवले में विटामिन सी होता है जो ब्लड सरकुलेशन को ठीक करता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।

आंवले का रस का सेवन करें

आंवले का रस हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक होता है एक चम्मच आंवले का रस और एक चम्मच शहद दोनों को मिलाकर सुबह शाम खाने से हाई ब्लड प्रेशर सीमित हो जाता है। आप आंवले के रस को गुनगुने पानी के साथ भी मिला कर सेवन कर सकते है।

यह भी पढ़ें :-
Diabetes क्या है और इसके उपचार जानिए।

टहलना

High Blood pressure के मरीजों को 10 – 15 मिनट नंगे पांव टहलना अपने दिनचर्या मे शामिल करना चाहिए इससे रक्त संचार पूरे शरीर मे बेहतर ढंग से होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

मूली का सेवन करें

ब्लड प्रेशर के मरीजों को मूली जरूर खाना चाहिए यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है इसे आप कच्चा सलाद के रूप में या फिर इसकी सब्जी बना कर भी खा सकते हैं इसमें मंडल और पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अलसी का सेवन करें

अलसी में अल्फा लिनोनेलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत रहती है उन लोगों को अपने भोजन के साथ में अलसी का उपयोग जरूर करना चाहिए।

इलायची का सेवन करें

Blood pressure BP kam karne ke upay में इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं इलायची में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड सरकुलेशन को सही रखता है इलायची का सेवन नियमित रूप से करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। आप इसे दाने सीधे खा सकते है या फिर इलायची पाउडर को दूध मे मिला कर भी पी सकते है।

काली मिर्च का सेवन करें

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का घरेलू उपाय में से काली मिर्च भी है जब बहुत ज्यादा ब्लड प्रेशर हाई हो तब एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर घोलकर 2-2 घंटे के अंतराल में पीते रहना चाहिए इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में हो जाएगा यह घरेलू उपायों में से सबसे बढ़िया तरीका है।

नींबू का रस सेवन करें

नींबू भी हाई ब्लड प्रेशर को जल्दी कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है इसके लिए आधा गिलास पानी में आधा नीबू का रस मिलाकर 2-2 घंटे के अंतराल में पीते रहना चाहिए इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें :-
हल्दी के फायदे के बारे पढ़ें 

पपीता का सेवन करें

Blood pressure kam karne ke upay मे पपीते को भी शामिल कर सकते हैं पपीता हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है इसे प्रतिदिन सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

अदरक का सेवन करें

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है जिससे रक्त संचार सही ढंग से होने लगता है जिससे बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होने लगता है।

मेथी का सेवन करें

मेथी दाना भी हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए लाभदायक हो सकता है मेथी दाने को पीसकर इसका पाउडर बना लें और प्रतिदिन सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करे या फिर मेथी दाना के पाउडर के साथ गुड़ को मिला कर इसके लड्डू बना कर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में इसका असर दिखाई देने लगेगा।

 

Disclaimer – इस पोस्ट में Blood pressure BP kam karne ke upay बताया गया है यह केवल आपकी जानकारी के लिए है जो घरेलू नुक्से पर आधारित है।  अगर आप पहले से ही किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित है तो इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले।

निष्कर्ष:-

इस पोस्ट में Blood pressure BP kam karne ke upay बताया गया है जिनको अपना कर high blood pressure को कम किया जा सकता है हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट blood pressure kam karne ke upay आपको जरूर पसंद आया होगा यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।

धन्यवाद!

 

Guest Blogger Profile:

NamePriti Verma

Moralblog.in एक हिन्दी ब्लॉग वेबसाइट है यहाँ पर जीवन से जुड़े विभिन्न विषयो पर आधारित motivetion, health और technology से संबंधित आर्टिकल पब्लिश किए जाते हैं।

Website – moralblog.in