Investment

स्टॉक मार्केट में Dividend क्या होता है? | Dividend कैसे मिलता है?

क्या आप जानते हैं, आप स्टॉक मार्केट में केवल लम्बे समय तक निवेश करके या शेयर्स बेच के ,खरीद के ही पैसे नहीं कमा सकते बल्कि आप Dividend के जरिये भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे? तो पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें। आज के आर्टिकल में आपको यह बताया गया है कि स्टॉक मार्केट में Dividend डिविडें क्या होता है?What is Dividend in Hindi. डिविडेंड कैसे मिलता है? डिविडेंड कितने प्रकार का होता है? Types of Dividend., Dividend Yield और Dividend के फायदे  से जुड़ी अन्य जानकारी जो स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं। (स्टॉक मार्केट क्या है? जरूर पढ़ें ) 

Dividend का क्या अर्थ है? What is Dividend Meaning in Hindi?

Dividend का हिंदी में शाब्दिक अर्थ  होता है – लाभांश, यानि की लाभ का एक अंश। तो आइये अब जानते हैं स्टॉक मार्केट में Dividend  क्या होता है और इससे जुडी पूरी जानकारी सरल भाषा में। 

शेयर मार्केट में Dividend क्या होता है? What is Dividend in Hindi  

जैसा की इसके अर्थ से ज्ञात होता है यह लाभ का एक अंश है , यानी की स्टॉक मार्केट की भाषा में कहा जाये तो , जब कंपनियां अपने निवेशकों या शेयर धारकों को अपने कंपनी में हुए मुनाफे में से सभी तरह के टैक्स और देनदारी हटा कर बचे हुए मुनाफे में से कुछ हिस्सा नकद के रूप में प्रति शेयर के हिसाब से देती हैं तो उसे डिविडेंड कहते हैं। यह जरूरी नहीं की सभी कम्पन्यिया अपने शेयर धारकों को डिविडेंड प्रदान करें। कई कंपनियां साल में एक बार डिविडेंड देतीं हैं तो कई कम्पन्यिया साल में 2 से 3 बार डिविडेंड देती हैं। 

किसी शेयर धारक को कितना डिविडेंड Dividend मिलेगा यह उसके पास मौजूद शेयर से डिविडेंड राशि को गुणा करके पता लगाया जा सकता है।  आइये इसे एक उदाहरण से समझते हैं – मान लीजिए राम के पास ITC के 500 शेयर हैं।  ITC ने प्रति शेयर 5 रुपये का डिविडेंड देने का निर्णय लिया तो राम को 500 X 5 = 2500 रूपए का Dividend प्राप्त होगा।

यही वो असली तरीका है, जिसमे शेयर मार्केट में शेयर खरीद बेच के साथ साथ निवेशक Dividend के जरिये भी पैसा कमाते हैं। इसलिए नए निवेशकों के लिए  ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि Dividend क्या होता है? What is Dividend.

स्टॉक मार्केट में Dividend कितने प्रकार का होता है?

स्टॉक मार्केट में फाइनेंसियल ईयर रिजल्ट और Quarterly result पर डिविडेंड देने के अनुसार Dividend के दो प्रकार हैं –  

  1. Interim Dividend (अंतरिम लाभांश)
  2. Final Dividend (अंतिम लाभांश)

1. Interim Dividend (अंतरिम लाभांश): जब कोई कंपनी अपने Quarterly Result के साथ या फिर Financial Year खत्म होने के पहले ही अपने निवशकों को डिविडेंड देने का फैसला लेती है तो उसे Interim Dividend (अंतरिम लाभांश) कहते हैं।  

2. Final Dividend (अंतिम लाभांश): अंतरिम लाभांश के विपरीत , जब कोई कंपनी financial year खत्म होने पर फाइनल रिजल्ट के बाद डिविडेंड देने का फैसला लेती है उसे Final Dividend (अंतिम लाभांश) कहते हैं। 

Dividend को कैसे Calculate करते हैं ? Dividend Calculation

आपने तो यह जान लिया की Dividend क्या होता है, dividend कितने प्रकार का होता है, अब आइये ये जानते हैं कि Dividend को calculate कैसे करें। डिविडेंड हमेशा कंपनी शेयर की Face Value पर ही दिया जाता है ,इसका Share Price से कोई लेना देना नहीं होता है। जिस प्रकार से 50,100 के नोट पर उनका वैल्यू लिखा होता है उसी प्रकार से  Face Value किसी शेयर की fixed price को कहते हैं जो कभी नहीं बदलती। आइये अब जानते हैं Dividend Calculation कैसे होता है – 

मान लीजिए किसी कंपनी A का शेयर प्राइस 300 रूपये और उसकी Face Value है 10 रुपये। कंपनी ने उस साल 200% डिविडेंड कंपनी की face  value पर देने का फैसला लिया। अब 10 रूपए प्रति शेयर Face value  के हिसाब से शेयर धारक को 200% यानि की 20 रूपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया जाएगा।  ध्यान दीजिए यहाँ पर कंपनी के मार्केट शेयर प्राइस का कोई देना देना नहीं है।

क्या सभी कंपनियां अपने शेयर धारकों को Dividend देती हैं ?

यह जरूरी नहीं की स्टॉक मार्केट की सभी कम्पनियां Dividend दें। डिविडेंड वही कम्पनियाँ देने का विचार करती हैं जिन्हे अपने business में पिछले साल की तुलना मौजूदा साल में ज्यादा लाभ हुआ हो। कंपनियों द्वारा Dividend देना या न देना , यह तय करने का फैसला उस Company के बोर्ड्स ऑफ़ डायरेक्टर्स Annual General Meeting (AGM) एक सुनिश्चित मीटिंग में विचार विमर्श करने के बाद करते हैं।

2022 में डिविडेंड देने वाली Company Stock List | Best 2022 Dividend stocks | List of Dividend Paying India Stock 2022

SL No. Company Name PE Ratio Dividend Yield
1 Coal India Limited 7.54 10.34%
2 Indian Oil Corporation Limited 4.91 10.36%
3 Rural Electrification Corporation Limited 3.19 9.39%
4 Power Finance Corporation Limited 2.76 8.14%
5 Hindustan Petroleum Corporation Limited 3.95 7.84%
6 PTC India Limited 7.28 6.79%
7 NMDC Limited 6.32 5.74%
8 Majestic Auto Limited 6.98 5.61%
9 HUDCO Limited 5.04 5.48%
10 Geekay Wires Limited 12.90 5.26%

 

ऐसा माना जाता है कि जितनी भी बड़ी कंपनियां है वे डिविडेंड देती हैं और छोटी कम्पनिया डिविडेंड नहीं देती हैं। यह विचार पूरी तरह से गलत है क्युकी यह जरूरी नहीं , कभी कभी छोटी कम्पनिया अपने बिज़नेस को बढ़ाने के बजाये निवशकों को डिविडेंड देतीं हैं ताकि निवशकों के मन में विश्वाश बढ़ सके जिससे आगे चलकर निवेश भी बढ़ सके । बड़ी कंपनियां वहीँ दूसरी और डिविडेंड देने के बजाये अपने बिज़नेस को और बड़ा बनाने के लिए Dividend नहीं देती हैं। स्टॉक मार्केट में कुछ ऐसी भी कंपनियां हैं जो अच्छे डिविडेंड देने के लिए जानी जाती हैं भले ही उनका मुनाफा कैसा भी हुआ हो।

Dividend का पैसा किस Account में आता है?

आप जिस बैंक अकाउंट के जरिये अपने Tading Demat Acount में शेयर खरीदने या बेचने के लिए पैसे भेजते हैं Dividend उसी लिंक्ड बैंक अकाउंट में आता है। मान लीजिए आपने Zerodha में अपना Demat Trading Account खुलवाया है और उसके जरिये स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं। Zerodha से लिंक्ड उस बैंक अकाउंट में आपको डिविडेंड का पैसा प्राप्त होगा। पूरी जानकारी Demat Account क्या है? और Zerodha /Upstox में Demat Trading Account कैसे खोलें?

Dividend Yield क्या होता है? What is Dividend Yield

किसी कमपनी के स्टॉक की डिविडेंड Dividend देने की छमता को जिस अनुपात या ratio द्वारा मापा जाता है उसे Dividend Yield कहते हैं। Dividend Yield से निवेशक को यह पता चलता है कि शेयर की मौजूदा मार्केट वैल्यू पर किये गए निवेश पर निवेशक को कितना प्रतिशत dividend के रूप में मिलेगा। ऊपर लिखित उदाहरण से समझते हैं –
मान लीजिए किसी कंपनी A का शेयर प्राइस 300 रूपये और उसकी Face Value है 10 रुपये। कंपनी ने 200% Dividend देने का फैसला किया है। निवेशक को 10 रुपए की फेस वैल्यू पर मिलने वाला डिविडेंड होगा 20 रूपए (200% ऑफ़ 10 )
जब हम Dividend Yield की बात करते हैं तो , Dividend Yield = (Dividend Value /Share Market Value ) X 100
DY = (20/300) X 100 = 6.67 %

Dividend से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख | Dividend Declaration Date

जब कंपनी अपने निवशकों के लिए डिविडेंड की घोसड़ा करती है तो वह डिविडेंड तुरंत उनके खातों में नहीं ट्रांसफर किया जाता , बल्कि इसके कुछ चरण हैं। आइए जानते हैं Dividend से जुड़ी कुछ जरूरी तारीख और चरणों के बारे में –

Dividend Declaration date : इस तारीख़ वाले दिन कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को और न्यूज़ में यह डिक्लेअर करती है कि वह मुनाफे का कुछ अंश यानि की डिविडेंड अपने निवशकों को देना चाहती है

Last Cum-dividend date/Ex-Dividend date : जैसा की इसके नाम से पता चल रहा है , यह वो डेट है जिसके बाद यदि आप कंपनी का शेयर खरीदते हैं तो आपको उस समय डिक्लेअर किये गए Dividend का कोई लाभ नहीं मिल सकेगा।

Record date : इस दिन डिविडेंड देने वाली कंपनी अपनी रिकॉर्ड बुक चेक करके यह पता करती है कि किन -किन लोगों के पास उनकी कंपनी के शेयर हैं और किन किन लोगों ने Ex-Dividend date के बाद शेयर खरीदा है।

Dividend Payout Date : यह वह तारीख होती है जिस दिन कंपनी के निवेशकों को Dividend उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

Dividend के फायदे | Benefits of Dividend :
डिविडेंड के कुछ मुख्य फायदे निम्लिखित हैं –
  • Dividend आपके लिए एक Passive income का अच्छा जरिया बन सकता है यदि आप स्टॉक मार्केट की अच्छी कंपनियों में निवेश करते हैं।
  • Dividend के रूप में आपको जोभी मुनाफा होता है उसपर कोई भी Tax नहीं लगता।
  • Dividend का सबसे बड़ा फ़ायदा है इसके द्वारा मिलने वाली राशि में हर बढ़ते हुए साल के साथ इसमें भी बड़ोतरी होती रहती है क्युकी कंपनी का मुनाफा बढ़ता रहता है और Dividend भी बढ़ता रहता है।

निष्कर्ष:

आशा करता हूँ आपको Dividend क्या होता है? What is Dividend in Hindi, Dividend के फायदे , Dividend kaise milta hai? जैसे सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। साथ ही आपको India के best Dividend Paying Stock List 2022 की भी जानकारी दी गई है। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी है तो आप मात्र एक बटन दबाकर यह जानकारी दूसरों को आसानी से शेयर कर सकते हैं। 

अपने विचार Comment box में जरूर साँझा करें।

6 thoughts on “स्टॉक मार्केट में Dividend क्या होता है? | Dividend कैसे मिलता है?

Comments are closed.