Health

Omega 3 क्या है? | Omega 3 Capsules Benefits in Hindi

हमारी बॉडी स्वस्थ रहें, इसमें पोषक तत्वों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पौष्टिक तत्वों की वजह से ही हमारी बॉडी को पूरा पोषण मिलता है और हमारी बॉडी सही प्रकार से काम कर पाती है। पौष्टिक तत्वो की हमारी बॉडी में कमी होने पर इसका साफ असर हमारी बॉडी पर दिखाई देने लगता है। हमें हमारी बॉडी में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्या महसूस होने लगती है। ऐसे में बॉडी में पौष्टिक तत्वो की मात्रा बनाए रखना आवश्यक है। वैसे तो बॉडी के लिए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व की आवश्यकता होती है परंतु अन्य पौष्टिक तत्व को लेने के साथ ही साथ हमें ओमेगा 3 फैटी एसिड को भी लेना जरूरी होता है। काफी लोग तो ओमेगा 3 के बारे में जानते ही नहीं है। इसलिए आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि “Omega 3 Kya Hai” और “ओमेगा 3 के फायदे और नुकसान क्या है”, Omega 3 capsules benefits तथा “OMEGA 3 का उपयोग क्या है।”

Omega 3 Capsules Benefits in Hindi

Omega 3 क्या है| What is Omega 3 in Hindi

ओमेगा 3 , एसिड का एक प्रकार है जो पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की श्रेणी में आता है और यह हम इंसानों को भोजन में से हासिल होता है। इस एसिड की खासियत यह है कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। प्राकृतिक तौर पर ओमेगा 3 फैटी एसिड कुछ पेड़ पौधे और जानवरों के अंदर पाया जाता है। बता दें कि ओमेगा 3 फैटी एसिड भी तीन प्रकार के होते हैं  लिनोलेनिक एसिड, इकोसापेंटेनोइक  एसिड और डोकोसहेक्साएनिक एसिड। 

ओमेगा 3 फैटी एसिड होने की वजह से विटामिन एफ के नाम से भी पहचाना जाता है। इसका मुख्य कार्य कोशिका को सही प्रकार से कार्य करने के लिए तरलता देना है। आसान भाषा में कहा जाए तो इसी एसिड की वजह से सही प्रकार से कोशिका कार्य कर पाती है क्योंकि इस एसिड के द्वारा कोशिका को ठीक प्रकार से काम करने के लिए कैपेसिटी दी जाती है और अपनी खासियत की वजह से यह फैटी एसिड सूजन को घटाता है और गठिया, कैंसर और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को भी घटाने में यह सहायक साबित होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड नर्वस सिस्टम के डेवलपमेंट और उसके वर्क में भी बहुत ही सहायक और लाभदायक साबित होता है।

यह भी पढ़ें – 

ओमेगा 3 की उपलब्धता वाले खाद्य पदार्थ खाने की ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनमें अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। अगर आप अपनी शारीरिक पूर्ति के लिए ओमेगा 3 की प्राप्ति करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए खाद्य पदार्थों का सेवन आपको करना चाहिए।

  • अलसी के बीज 
  • मछली 
  • कॉड लिवर ऑयल
  • ओयस्टर 
  • चिया सीड 
  • अखरोट
  • अंडा 
  • सोयाबीन 
  • कैनोला ऑयल
  • लाल राजमा 
  • सरसों का तेल 
  • काला चना

विभिन्न उम्र के लोगों को रोजाना ओमेगा 3 की आवश्यकता है-

स्वास्थ्य एक्सपर्ट के अनुसार पुरुष, महिला और बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से दैनिक तौर पर निश्चित मात्रा में ओमेगा 3 की आवश्यकता होती है। नीचे लिस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई है।

उम्र सीमा ग्राम 
शिशु (12 महीने तक) 0.5 G
बच्चे (1 से 3 साल तक) 0.7 G
बच्चे (4 से 8 साल तक)  0.9 G
लड़के  (9 से 13 साल तक) 1.2 G
लड़कियां (9 से 13 साल तक)  1.0 G
युवक (14 से 18 साल तक) 1.6 G
युवतियां (14 से 18 साल तक) 1.1 G
पुरष (19 से 50 साल तक) 1.6 G
महिलाएं (19 से 50 साल तक) 1.1 G
पुरुष (50 साल से अधिक)  1.6 G
महिलाएं (50 साल से अधिक)   1.1 G
गर्भवती महिलाएं   1.4 G
स्तनपान कराने वाली महिलाएं 1.3 G

ओमेगा 3 के फायदे | Omega 3 Capsules Benefits in hindi

अपने भोजन में दैनिक तौर पर ओमेगा 3 लेने से स्वास्थ्य को निम्न फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

1: डिप्रेशन से छुटकारारिसर्च के अनुसार ओमेगा 3 में एंटीडिप्रेसेंट गुण मौजूद होते हैं और अपने इसी गुण की वजह से यह डिप्रेशन को दूर भगाने में बहुत ही लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार ओमेगा 3 फैटी एसिड में चिंता के लक्षण को खत्म करने के भी गुण होते हैं। इसलिए कोई व्यक्ति अगर डिप्रेशन या फिर चिंता से परेशान है तो उसे OMEGA 3 लेना चाहिए।

2: आंखों के स्वास्थ्य में सुधार : नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉरमेशन की वेबसाइट पर पब्लिश हुई रिपोर्ट के अनुसार ओमेगा 3 फैटी एसिड के अंदर कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ड्राई आई सिंड्रोम के जोखिम को भी घटाने में सहायक साबित होते हैं। इसके अलावा यह आंखों को स्वस्थ रखने में भी काफी मददगार साबित होते हैं।

3: हृदय रोग जोखिम कम करें कोई व्यक्ति अगर अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहता है और हार्ट स्ट्रोक से बचना चाहता है तो उसे OMEGA 3 का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका इस्तेमाल करने से ट्राइग्लिसराइड नाम के फैट को बॉडी में घटाया जा सकता है। साथ ही अकारण हार्टबीट के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड धमनियों में पट्टीका के बनने की रफ्तार को भी धीमा करता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आता है और यह सभी क्रियाएं हृदय के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होती है। 

4: सूजन से राहत : इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो बॉडी के अंदर पैदा हो चुकी सूजन को घटाने का काम करते हैं साथ ही यह अस्थमा और गठिया से जुड़ी सूजन की समस्या को भी थोड़ा बहुत घटाने में सहायक साबित होता है।

नोट:

ऊपर बताए गए फायदे के अलावा ओमेगा 3 मेटाबॉलिक सिंड्रोम के लिए, नींद में सुधार के लिए, मानसिक विकार और अल्जाइमर रोग से राहत के लिए, कैंसर से बचाव के लिए, बच्चों की अस्थमा की समस्या को कम करने के लिए, हड्डी और जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए,त्वचा को चमकाने के लिए भी फायदेमंद होता है।

ओमेगा 3 के नुकसान

जहां ओमेगा 3 के कुछ फायदे हैं तो इसके कुछ साइड इफेक्ट भी है। नीचे आपको ओमेगा 3 साइड इफेक्ट बताए गए हैं।

  • बार बार डकार आना
  • कब्ज
  • दस्त
  • सीने में जलन
  • पेट में दर्द
  • जोड़ों में दर्द
  • उल्टी
  • मतली
  • स्वाद पहचानने में परिवर्तन

ओमेगा 3 के उपयोग | Uses of Omega 3 in Hindi

ओमेगा 3 का उपयोग इसका सेवन किस प्रकार से किया जा रहा है इस पर निर्भर करता है। नीचे हमने ओमेगा 3 के कुछ स्वास्थ्य वर्धक उपयोग की जानकारी दी है।
इसकी कैप्सूल मार्केट में मिलती है जिसका सेवन किया जा सकता है।

  • कुछ मछली में अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 होता है। इसलिए उनका सेवन करके ओमेगा 3 प्राप्त किया जा सकता है।
  • अलसी का तेल, सोयाबीन का तेल और कनोला तेल में ओमेगा 3 मौजूद होता है। ऐसे में इन तेलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अखरोट का सेवन करके OMEGA 3 प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा अंडा, दही, जूस और दूध में भी यह अच्छी मात्रा में होता है।

 

निष्कर्ष:

आशा करता हूँ आप सभी को Omega 3 Capsules Benefits in Hindi ब्लॉग आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। जानकारी कैसी लगी ? Comment बॉक्स में जरूर बताएं। जानकारी को शेयर जरूर करें। आपके Comment  प्रेरणास्रोत हैं। 

डिस्क्लेमर :

यह ब्लॉग पोस्ट स्वास्थ्य और संबंधित विषयों के बारे में सामान्य जानकारी और चर्चा प्रदान करता है। इस ब्लॉग में लिंक या की गई सामग्री में दी गई जानकारी और अन्य सामग्री को  चिकित्सीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए, और न ही यह जानकारी पेशेवर चिकित्सा विशेषज्ञता या उपचार का विकल्प है।

इस ब्लॉग और वेबसाइट पर व्यक्त की गई राय और विचारों का किसी भी शैक्षणिक, अस्पताल, स्थ्य अभ्यास या अन्य संस्थान से कोई संबंध नहीं है। 

FAQ: 

Q: ओमेगा 3 का सेवन कब करें?
A: इसका सेवन आप सुबह और शाम ओमेगा 3 युक्त नट्स के साथ कर सकते हैं अथवा दोपहर या फिर रात के खाने में आप OMEGA 3 युक्त तेल अथवा मछली का सेवन कर सकते हैं।

Q: ओमेगा 3 का कितना सेवन करना चाहिए?
A: 14 साल और उससे अधिक उम्र के लोग रोजाना 1.6 ग्राम और महिलाएं रोजाना 1.1 ग्राम सेवन करें।

Q: ओमेगा 3 क्या होता है?
A: यह एक पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड है।

Q: ओमेगा 3 फैटी एसिड का सर्वोत्तम स्रोत क्या है?
A: अखरोट, मछली

Best Omega 3 Capsules 

Click and Buy

Omega 3 Capsules Benefits in Hindi